Make money doing the work you believe in
**शिव मिले थे मुझे**
【कल मैं इतना दुखी और गुस्से में था कि एक पल के लिए मैंने शिव के वजूद पर ही सवाल उठा दिया। मैंने उन्हें सिर्फ एक 'भ्रम' कह दिया।
जब आप देखते हैं कि आपकी सच्ची भावनाओं की कोई परवाह नहीं है, तो दिल बुरी तरह टूट जाता है। उस गुस्से और तकलीफ में मुझे लगा कि शिव मुझसे सिर्फ चीजें छीनना जानते हैं।
पर थोड़ी देर पहले मुझे समझ आया कि मैं कितना गलत था। मैं भूल गया था कि जब सबने मुझे ठुकराया, तब सिर्फ वही थे जिन्होंने मुझे समझा। वो मुझे कभी छोड़कर नहीं गए। और सबसे बड़ी बात... उन्होंने हमेशा मुझे प्यार से अपने घर बुलाया।
उनके सामने मेरे आंसू जब भी गिरे , उन्होंने मुझे टूटने नहीं दिया, बल्कि मुझे पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया ।
इसी बात पर मुझे अपनी ही लिखी हुई एक कविता शेयर कर रहा हूँ: जो पहले भी की थी पर अब वो एकाउंट डिलीट हो चुका है 】
आप थे.. आप हो.. और आप ही रहोगे महादेव 🙏
